बसंत भालोटिया
उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने किया भुरभुरी पुल के डायवर्सन का विधिवत उद्घाटन
सबसे पहले डायवर्सन पर अपनी गाड़ी का परिचालन कर उपायुक्त ने उद्घाटन को बनाया यादगार
उपायुक्त दुमका रविशंकर शुक्ला ने मंगलवार को पथ निर्माण विभाग पथ प्रमंडल दुमका के अधिकारियों संग भुरभुरी पुल के डायवर्सन का विधिवत उद्घाटन नारियल फोड़ कर और फीता काटकर किया| उद्घाटन के पश्चात उपायुक्त ने सबसे पहले डायवर्सन पर अपनी गाड़ी का परिचालन कर उद्घाटन को यादगार बना दिया।
भुरभुरी पुल निर्माण के पहले डायवर्शन का काम पूर्ण हो जाने से आम लोगों,यात्री वाहनों, चालकों, एवं मालवाहक वाहनों को बड़ी राहत मिली है। बता दें कि 28 फरवरी 2020 को पुल में कम्पन्न आने के बाद विभागीय अधिकारियों ने बेरीकेटिंग कर आवगमन बंद कर दिया था और डायवर्शन का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आवगमन चालू करने की बात कही थी।
करीब पांच महीने पहले पुल निर्माण कार्य और डायवर्सन निर्माण का शिलान्यास स्थानीय विधायक सीता सोरेन ने किया था।इस दौरान कार्यपालक अभियंता ने डायवर्सन का निर्माण जनवरी 2022 के अंतिम सप्ताह तक पूरा करने और फरवरी के प्रथम सप्ताह में परिचालन शुरू करने की कवायद तेज की थी।लेकिन डायवर्सन का उद्घाटन करीब एक माह लेट से सम्भव हुआ।
डायवर्सन का निर्माण करीब दो करोड़ के लागत से हुआ हैं। विभाग द्वारा मौके पर बताया गया कि अब मालवाहक और यात्री बसों को करीब तीस किलोमीटर घुम कर चोपा मोड़, बासुकीनाथ या रामगढ़ से आना जाना नही पड़ेगा। डायवर्सन शुरू होने से अब मालवाहको और यात्री बस को बड़ी राहत मिलेगी । साथ ही बंगाल और बिहार जाने वालें लोगों के लिए परिचालन सुगम हो गया।
बताते चलें कि बहुचर्चित भुरभुरी पुल का निर्माण पथ निर्माण विभाग प्रमंडल दुमका के अधिन कार्यकारी एजेंसी राजवीर कांस्ट्रक्शन को दिया गया है। जिसका एकरनामा लगभग बारह करोड़ (1196.47) लाख है। पुल की लंबाई 124.84 मीटर की होगी एवं स्पेन एरजमेंट 4*31.21 मीटर में होगी। गर्डर की संख्या 20 होगी। डायवर्सन बनने के उपरांत क्षतिग्रस्त पुल को तोड़कर उसी जगह पर नया पुल का निर्माण कराया जायेगा। इस पुल को बनने में दो वर्ष का समय निर्धारित किया गया है।
मौके पर कार्यपालक अभियंता हरेंद्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता सुरेश कुमार सुमन, कनीय अभियंता दिलीप कुमार वर्णवाल, मो वसीम एवं कार्यकारी एजेंसी राजबीर कंट्रकंशन के सुनील कुमार आदि मौजूद थे ।




