बसंत भालोटिया
सिलन्दा गांव स्थित स्वतंत्रता सेनानी के प्रतिमा स्थल पर होली मिलन समारोह का आयोजन
जामा(दुमका)
प्रखंड क्षेत्र के आसनजोर पंचायत अन्तर्गत सिलन्दा गांव स्थित स्वतंत्रता सेनानी शहीद हरदेव सिंह, शहीद राजवीर सिंह के प्रतिमा स्थल पर मंगलवार को शहीद हरदेव सिंह, शहीद राजवीर सिंह सांस्कृतिक कला मंच के सदस्य आनंदी राउत एवं कृष्ण बैरागी के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव,अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल,जरमुंडी प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू शामिल हुए।
बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी जामा अंचलाधिकारी जामा प्रखंड विकास पदाधिकारी जरमुंडी ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहीदों को सम्मानित किया। तत्पश्चात आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
मौके पर आनंदी राऊत, कृष्ण बैरागी, विनोद राय, बिजल चंद्रा राउत, बालेश्वर राणा, शंकर लायक, मुकेश राणा, जितेंद्र राणा, दीपक राणा, चंद्रकांत राउत मोती कुंवर, पिंटू राणा, भवेश राउत, राजेंद्र प्रसाद यादव सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल हुए।




