बसंत भालोटिया की रिपोर्ट
शिकारीपाड़ा प्रखंंड में मनरेगा योजना में जमकर उड़ाई जा रही है सरकारी नियमों की धज्जियां
योजना स्थल में लगाएं गए सूचना पट्ट में नहीं अंकित की गई विस्तृत जानकारी
शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना लूट का पर्याय बन गई है| योजना अंतर्गत सरकारी नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है| जिसमें ग्राम रोजगार सेवक की अहम भूमिका होती है। योजना स्थल पर सूचना पट्ट ही नहीं लगाया जाता है यदि लगाया भी जाता है तो सूचना पट्ट का केवल पट निर्माण किया जाता है उस पर सूचना अंकित नहीं की जाती है |सूचना पट्ट की राशि का भी भेडर और रोजगार सेवक मिलकर घोटाला कर रहे हैं| जिसका जीता जागता उदाहरण खाडूकदमा पंचायत अंतर्गत जामबाद गांव में निर्माणाधीन इमाम अंसारी का डोभा निर्माण दे रहा है|इस योजना में योजना स्थल पर जो सूचना पट्ट लगाया गया है उसमें प्राक्कलित राशि स्पष्ट रूप से नहीं लिखी गई है साथ ही डोभा का आकार भी अधूरा लिखा हुआ है। सूचना पट्ट के संबंध में रोजगार सेवक दीनानाथदा ने बताया कि सूचना पट्ट की सारी जवाबदेही भेडर की होती है| भेडर से जाकर जानकारी लें|प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार चौधरी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।




