प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में त्रिस्तरीय चुनाव को लेकर बेगूसराय एवं खगरिया क्षेत्र संख्या 19 से राजद एवं वामदल समर्थित उम्मीदवार मनोहर कुमार यादव ने आज बेगूसराय समाहरणालय में नामांकन किया। मनोहर यादव के नामांकन में बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए । नामांकन के बाद मनोहर यादव ने कहा की जनप्रतिनिधियों के सम्मान के लिए राजद गठबंधन ने उनको अपना प्रत्याशी बनाया है और जीत के बाद जनप्रतिनिधियों को सम्मान दिलाना है उनका मुख्य लक्ष्य रहेगा। मनोहर यादव ने कहा कि आज जनप्रतिनिधि वेतन और भत्ता के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही ,जबकि राजद के द्वारा लगातार उनकी समस्याओं को सदन में उठाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर उन्होंने कहा कि 12 साल से विधान परिषद सदस्य रहने के बावजूद भी वर्तमान सदस्य के द्वारा जनप्रतिनिधियों के हक के लिए कोई आवाज नहीं उठाई गई।
बाइट- मनोहर यादव- राजद प्रत्याशी




