दुमका- तालाब जीर्णोद्धार के नाम पर राशि का दुरुपयोग!

SHARE:

– बसंत भालोटिया

तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार के नाम पर सरकारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए लोक राशि का दुरुपयोग

भूमि संरक्षण विभाग दुमका की ओर से निर्माणाधीन तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्य में बरती जा रही है अनियमितता

निर्माण स्थल पर बिना सूचना पट्ट लगाए पूर्ण कर लिया गया तालाब का कार्य

शिकारीपाड़ा(दुमका)

शिकारीपाड़ा ब्यूरो की रिपोर्ट

भूमि संरक्षण विभाग दुमका द्वारा तालाब निर्माण एवं जीर्णोद्धार के नाम पर सरकारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाते हुए लोक राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है|नए तालाब की प्रशासनिक स्वीकृति के पूर्व ही बगैर सूचना पट्ट लगाए कार्य कर लिया जाता है|कार्यस्थल पर सूचना पट्ट इसलिए नहीं लगाया जा रहा है कि आम जनता यह नहीं जान सके कि यह योजना किस विभाग से तथा कितनी राशि से की जा रही है| इसमें मजदूरों को कार्य में लगाना है या नहीं यदि लगाना है तो उसकी मजदूरी दर क्या है साथ ही वह योजना किस वित्तीय वर्ष की है यह सारी जानकारियां सरकारी नियमानुसार निर्माण स्थल पर बोर्ड लगा कर दी जानी है जो विभाग द्वारा नहीं किया जा रहा है| 2 दिन पूर्व शिकारीपाड़ा प्रखंड के अंबा जोड़ा प्रधान टोला में गिरजाघर के निकट एक तालाब का जीर्णोद्धार कार्य किया गया है| निर्माण स्थल के निकट पोकलेन मशीन भी खड़ी पाई गई| विश्वस्त सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि इस तालाब का जीर्णोद्धार भूमि संरक्षण विभाग द्वारा कराया जा रहा है|नियमानुसार निर्माण कार्य ग्राम सभा के माध्यम से संबंधित मौजा के लाभुकों को करना है,लेकिन सारे नियम कानूनों को ताक पर रखकर दबंगों द्वारा कार्य किया जा रहा है|उक्त तालाब का कार्य भी एक दबंग एवं प्रभावशाली व्यक्ति द्वारा किया जा रहा है| ज्यादा जानकारी मांगने पर उस व्यक्ति द्वारा आसपास के ग्रामीणों को धमकाया जाता है कि चुपचाप देखते रहो तुम्हारा तालाब बन रहा है या नहीं। इस संबंध में भूमि संरक्षण पदाधिकारी दुमका से लगातार दो दिन संपर्क करने का प्रयास असफल रहा, क्योंकि पदाधिकारी का दूरभाष नंबर लगातार स्विच ऑफ बताता रहा है जिसके कारण योजना से संबंधित अन्य विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी। बताते चलें कि भूमि संरक्षण विभाग दुमका द्वारा योजना का भुगतान भी नियम कानूनों को दरकिनार कर किया जा रहा है|

Join us on:

Leave a Comment