प्रशांत कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने आज बेगूसराय रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया जिसमें सोनपुर मंडल के डीआरएम भी मौजूद रहे ।निरीक्षण के दौरान राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने पदाधिकारियों को स्टेशन की साफ सफाई एवं यात्रियों के सुविधा के लिए विशेष निर्देश भी दिए । राकेश सिन्हा ने कहा कि रेल मंत्री का विशेष ध्यान सोनपुर रेल मंडल पर है एवं उनके द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं कि साहेबपुर कमाल ,बेगूसराय, लखमीनिया, बरोनी , तेघड़ा एवं बछवारा सहित विभिन्न स्टेशनों का समूल विकास हो, जिसमें की साफ सफाई के साथ-साथ यात्रियों को ठहरने के लिए रिटायरिंग रूम एवं बुनियादी सुविधाओं में पानी की पर्याप्त व्यवस्था सहित अन्य संसाधनों पर भी ध्यान दिया जाए ।राकेश सिन्हा ने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि अगले 4 से 6 महीनों में सभी स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाओं का विकास कर लिया जाएगा । साथ ही साथ राकेश सिन्हा ने बताया कि मुंगेर प्रमंडल का सबसे अंतिम रेलवे जंक्शन बछवारा होने की वजह से जमालपुर तिलरथ डेमू स्पेशल को बछवारा तक बढ़ाने की कवायद की जा रही है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा । इतना ही नहीं बछवारा एवं बरौनी के बीच दो अन्य लाइनों का भी विस्तारीकरण किया जा रहा है जिससे कि आने वाले दिनों में निर्बाध रूप से ट्रेनों का आवागमन जारी रहेगा और यात्रियों को लेटलतीफी जैसी समस्याओं से निजात मिल जाएगी ।
बाइट – राकेश सिन्हा – राज्यसभा सांसद




