प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के बड़ी पोखर के समीप की है । घायल की पहचान नयागांव थाना क्षेत्र के छितनौर निवासी संजीव कुमार के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि संजीव कुमार प्राइवेट गार्ड का काम करता था और आज किसी काम से वह वापस जा रहा था इसी क्रम में अपराधियों ने उसे निशाना बनाते हुए 3 गोली मारी जिसमें 2 गोली मिस फायर हो गया लेकिन एक गोली संजीव कुमार के पेट में जा लगी। वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए । आनन-फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा संजीव कुमार को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है । घटना की सूचना के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर संजीव कुमार से पूछताछ के बाद आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है । अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर अपराधी कौन थे और उन्होंने किस वजह से संजीव कुमार को गोली मारी ।




