प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा के दौरान 4 छात्राएं बेहोश हो गई जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के एसबीएसएस कॉलेज परीक्षा केंद्र की है। बताया जाता है कि परीक्षा शुरू होने के कुछ देर के बाद एक-एक कर चार छात्राएं बेहोश हो गई। आनन-फानन में सभी छात्राओं को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। फिलहाल अयोध्या बारी की रहने वाली छात्रा मौसम कुमारी और खातोपुर की रहने वाली रुकसाना खातून का इलाज सदर अस्पताल में जारी है, जबकि 2 छात्राओं को दूसरे जगह ले जाया गया है। बताया जाता है कि ओमर बालिका गर्ल्स स्कूल की परीक्षा केंद्र एसवीएसएस कॉलेज में बनाया गया था और आज मैट्रिक परीक्षा के अंतिम दिन परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद ही छात्राएं बेहोश हो गई । छात्रा के परिजन ने बताया कि छात्रा की तबीयत केंद्र पर पहुंचने के बाद हुई थी जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया था लेकिन कुछ देर के बाद फिर से छात्रा बेहोश हो गई। दो छात्रों को सदर अस्पताल में जारी है।
बाईट- छात्रा का परिजन




