केजरीवाल पर कुमार विश्वास के लगाये आरोप की हो जांच-चिराग

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद चिराग पासवान ने पंजाब चुनाव के बीच कुमार विश्वास के द्वारा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर खालीस्तानों के समर्थन वाले बयान को लेकर चिराग पासवान ने कहा की यह गंभीर आरोप है इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए वहीं पंजाब के सीएम चन्नी के बयान कि बिहारियों को घुसने नहीं देने के बयान को भी शर्मनाक बताया है । दरअसल बेगूसराय पहुंचे चिराग पासवान आज प्रेस वार्ता कर कहा कि कुमार विश्वास ने जो आरोप लगाए हैं यह गंभीर आरोप है इसकी जांच होनी चाहिए एक प्रदेश का मुख्यमंत्री खालीस्तानी स का समर्थन करता है यह गंभीर आरोप है। हालांकि सवाल यह भी उठता है कि कुमार विश्वास ने इतना समय क्यों लिया है बोलने में। चुनाव में बोली गई बात से क्या किसी को राजनीतिक फायदा या नुकसान पहुंचाने के लिए बोली गई है अगर कुमार विश्वास की बात सही है तो इसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। दूसरी ओर चरण सिंह चन्नी का बयान कि बिहारियों को घुसने नहीं देने वाला बयान अपने आप में शर्मनाक बयान है एक प्रदेश का सीएम या कहे इससे गंभीर बात और क्या हो सकती है। भारत के संविधान में सभी को अधिकार है लेकिन दुर्भाग्य है कि नेता जाति को लेकर, लता को लेकर क्षेत्रियता को लेकर लिंग भेद को लेकर विवाद पैदा करते रहते हैं इससे शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह भी सोचना है कि कारण क्या है कि दूसरे प्रदेश के नेता अपने प्रदेश को हीन भावना से देखता है यह सीएम की गलत नीति की वजह से हो रहा है यह कैसी विडंबना है कि बिहार में पलायन को रोक नहीं पा रहे हैं क्या मजबूरी है कि बिहार के सारे लोग दूसरे प्रदेशों में जाते हैं लेकिन दूसरे प्रदेश के कोई भी छात्र हो या अन्य लोग बिहार नहीं आते हैं। पांच राज्यों के चुनाव को लेकर कहा कि लोजपा यूपी और मणीपुर में चुनाव लड़ रही है जनता जागरूक है उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आएंगे कि नहीं आएंगे जनता तय करेगी।
बाईट- चिराग पासवान, राष्ट्रीय अध्यक्ष लोजपा आर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें