जिंदा जलाये गये पीड़ित परिजनों की हर मदद करूँगा- पप्पू यादव

SHARE:

सोनी पांडेय

दरभंगा में जमीनी विवाद में दो लोगो को जिंदा जलाकर मारने की घटना में जनाधिकार पार्टी के प्रमुख लगातार सरकार पर न सिर्फ हमलावर है बल्कि पीड़ित परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर इस मुश्किल घड़ी में उसके साथ भी खड़े दिखाई दे रहे है ।

घटना के बाद आज दूसरी बार पप्पू यादव ने पीड़ित परिवार से न सिर्फ देर रात मुलाकात की बल्कि पीड़ित परिवार को आज फिर इलाज़ के लिए पचास हजार रुपये का आर्थिक मदद भी किया इसके अलावा पीड़ित परिवार को अलग से दो लाख रुपये की मदद करने के अलावा मृतक महिला के बच्चे 12वी तक के पढ़ाई का खर्च उठाने के साथ साथ जख्मी निक्की झा के नौकरी नहीं मिलने तक आर्थिक मदद करने की घोषणा भी की ।

पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से बात करते हुए पप्पू यादव ने जमीन माफिया पर जमकर बरसे साथ ही जमीन के इस काले कारोबार में महाराज के सुपौत्र कुमार कपिलेश्वर सिंह को भी घसीटते हुए कहा की महाराजा के दान दिए जमीन को कुमार कपिलेश्वर सरकार के नेता मंत्री और जमीन माफिया के साथ मिलकर बेच दिया है ऐसे में आनेवाले समय मे दरभंगा में ऐसी और घटना होगी पूरा दरभंगा तंग और तबाह हो जाएगा । उन्होंने घटना की विभीषिका को देखते पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को एक बार फिर दुहराया । इसके अलावा कुमार कपिलेश्वर के साथ विजेंदर मिश्रा और थाना प्रभारी की बातचीत के काल रिकार्ड को निकालने की भी मांग की साथ ही कपिलेश्वर सिंह को विदेश जाने पर भी रोक लगाने की मांग की है । इसके अलावा पूरे मामले में भूमाफिया द्वारा थाना से लेकर पुलिस अधिकारी और कुछ पत्रकार पर भी पैसे लेने का आरोप लगाया । उन्होंने साफ सब्दो में कहा कि भूमाफिया ने बीस लाख रुपये खर्च किये जिसमे थाना प्रभारी को चार लाख जबकी छह लाख पुलिस के एक अधिकारी को दिया गया वही तीन चार पत्रकार को भी एक एक लाख रुपये देने की बात कही ।

इसके अलावा पप्पू यादव में प्रेस कांफ्रेंस में ही बालू खनन को लेकर गया में गाव वालो के विरोध करने पर DySp के सामने पुलिस के तालिबानी कारवाही पर जबरदस्त आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि जो आज तक देश मे कभी नही हुआ ऐसी घटना गया में हुई है न सिर्फ नाबालिक लडक़ी के साथ वहा पुलिसया कारवाही हुई बल्कि चार ऐसी लड़की को पुलिस ने जेल भेज दिया जिसकी शादी होने वाली थी उन्होंने इस कारवाही के खिलाफ मौके पर तैनात DySp को बर्खास्तगी की मांग की । साथ ही सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सरकार के घटक दल बीजेपी के नेताओ की बेबसी वाले बयान को अपने अंदाज में दुहराया । उन्होंने कहा कि 7 मार्च को बालू माफिया, शराब माफिया, और भूमाफिया के साथ बिहार में रोजगार के मुद्दे पर राज्यपाल भवन मार्च किया जाएगा ।

Byte:- Pappy Yadav

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें