दो बाइक की सीधी टक्कर दो की मौत एक अन्य जख्मी!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट

रहुई और बिंद थाना क्षेत्र इलाके से सटे सोनसिकरा गांव के पास दो मोटरसाइकिल के बीच आपस में कड़ी टक्कर हो गई। इस घटना में कुल 3 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिसमें एक ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दूसरे ने इलाज के क्रम में दम तोड़ा। घटना के संबंध में सोसन्दी पंचायत के मुखिया आर्यन कुमार ने बताया कि बख्तियारपुर से सटे तेजाबीघा गांव से विकास राय अपने 10 वर्षीय भतीजे रिशु कुमार के साथ अपने दादी सास के मातमपुर्सी को लेकर रहुई प्रखंड के सोसन्दी गांव जा रहे थे। इसी दौरान सरमेरा बिहटा स्टेट हाईवे 78 सोनसिकरा गांव के पास दो मोटरसाइकिल के बीच आपस में टक्कर हो गई। जिससे विकास राय और रिशु कुमार की मौत हो गई जबकि दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। दोनों मृतक आपस में चाचा और भतीजा है जो चंपापुर तेजाबीघा गांव के रहने वाले बताए जाते है। फिलहाल दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

बाइट।आर्यन कुमार मुखिया सोसन्दी
बाइट।मृतक के दादा

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें