रोलडीह में 15 वर्षो सें नही बना आंगनबाड़ी केंद्र, खुले आसमान के नीचे पढ़ने को विवश है बच्चे

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

वर्ष 2006 से विभिन्न कठिनाइयों का सामना करते हुए खुले में चलाया जा रहा है केंद्र

रामगढ़(दुमका)

बाल विकास परियोजना विभाग की लापरवाही से प्रखंड के कांजो पंचायत अन्तर्गत रोलडीह आदिवासी गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण नही होने से विगत 15 बर्षो से छोटे छोटे बच्चे खुले आसमान के नीचे पठन पाठन करने से विवश है|बच्चों को बरसात ,गर्मी तथा ठंड में खुले आसमान के नीचे पढ़ना पड़ता है| विवश ननिहालो को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, इससे बच्चों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है|
मामले में आंगनबाड़ी सेविका उषा रानी ने बताया कि रामगढ़ बालविकास परियोजना द्वारा विगत दो बर्ष पुर्व आंगनबाड़ी केंद्र नव निर्माण हेतु जमीन की मापी करायी गई थी, लेकिन दो बर्ष बीतने के बाबजूद किसी तरह की विभागीय कार्यवाही हुई| जिसका खामियाजा छोटे छोटे बच्चों को उठाना पड़ रहा है|खुले आसमान के नीचे भवन विहीन आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन विगत नवंबर 2006 से किया जा रहा है|

Join us on:

Leave a Comment