सामाजिक सद्भावना के प्रतीक पार्थ सारथी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न

SHARE:

गौतम चटर्जी की रिपोर्ट

बड़ी संख्या में विभिन्न धर्मों के लोगों ने लिया धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा

रानीश्वर(दुमका)

सर्व धर्म समन्वय के प्रतीक महिषबाथान के पार्थ सारथी मंदिर का आज जलाभिषेक के पश्चात भगवान पार्थ सारथी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई । इस धार्मिक अनुष्ठान में हिन्दू, मुस्लिम एवं ईसाई धर्म के लोग शामिल हुए|आज मयूराक्षी नदी के महिषबाथान घाट से 108 कुमारी कन्याओं ने कलश में जल लेकर मंदिर पंहुचकर जलाभिषेक किया हैं ।तत्पश्चात 51 ब्राह्मणों ने बैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर एवं पार्थ सारथी की प्राण प्रतिष्ठा की हैं ।मयूराक्षी नदी से कलश यात्रा के समय यहां हजारो श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ी थी ।कोलकाता से आयी महिला ढाकी की टीम , संथाल महिलाओं की लोटा शोभायात्रा के साथ गाजा बाजा के साथ निकली शोभायात्रा ने यहां के बाताबरण को भक्तिमय बना दिया ।प्रखंड के उप प्रमुख नौशाद शेख ने एक बड़ी लागत से पार्थ सारथी मंदिर का निर्माण कराया हैं ।पूजा के पश्चात सभी 51 ब्राह्मणों को अनुपम मुखर्जी ने बस्त्र भेंट किया हैं ।कार्यक्रम के सफल संचालन के किये बैशाखी चटर्जी, भारती चट्टोपाध्याय मंदिर में मौजूद थी ।कार्यक्रम में भारत सेबाश्रम संघ पाथरा के स्वामी नित्यब्रता नंद महाराज, स्वामी अर्णवा नंद महाराज ,विधायक नलिन सोरेन ,जिला परिषद के अध्यक्षा जोयस बेसरा ,ठाकुर श्याम सुंदर सिंह ,बरीय संवाद दाता सुमन सिंह , सिद्धार्थ लाहा ,श्याम राय, प्रदीप साधु, सकील खान ,शिबू राय , अनिमेष मंडल ,तपन साहा आदि मौजूद थे ।

Join us on:

Leave a Comment