ब्यूरो रिपोर्ट
वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जामा पुलिस ने की कार्रवाई
जामा(दुमका)
अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे थाना क्षेत्र के जामाटांड एवं दोंदिया गांव से दो आरोपियों को जामा पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया।
मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में वारंटियों एवं फिरारियों के विरूद्ध छापेमारी अभियान चलाया गया| जिसमें छापेमारी के दौरान एक आरोपी को जामा टांड़ गांव एवं दुसरी आरोपी को दोंदिया गांव से गिरफ्तार किया गया।
जिसमें 7 साल पुराने मामले में फरार चल रहे लाल वारंटी सोना बास्की उम्र करीब 32 वर्ष पिता छोटू बास्की ग्राम दोदिया से गिरफ्तार किया गया।
वहीं दूसरी ओर जामा थाना कांड संख्या 95/21 में फरार चल रहे जामा थाना क्षेत्र के ही जामाटांड़ गांव के अभियुक्त मनोज राउत को गिरफ्तार किया गया है जिसके बाद न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा जा रहा है।




