नालंदा- सीओ को माले नेता ने दी हाथ पैर तोड़ने की धमकी!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट!

सीपीआई नेता ने सीओ को दी धमकी न्यूज़ नालंदा

एंकर–पिछले 15 जनवरी को सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के छोटी पहाड़ि मोहल्ले में जहरीली शराबकांड से 12 लोगों की मौत के बाद यह मामला राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। गौरतलब है कि प्रशासन के द्वारा कई घरों के ऊपर नोटिस भी चिपकाया गया है और उसे खाली करने का निर्देश दिया है। हालांकि प्रशासन के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए इस कांड की मुख्य अभियुक्त सुनीता मैडम समेत कई मकानों को तोड़ भी दिया गया है। शेष 19 मकानों पर प्रशासन के द्वारा नोटिस चिपकाया गया था । जिसे तोड़ने के लिए अंचलाधिकारी दल बल के साथ जब घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें खदेड़ दिया। इतना ही नहीं स्थानीय लोग भी अब प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन छेड़ दिया है। इसी कड़ी में सीपीआई नेता मोहन प्रसाद ने अंचलाधिकारी को ही खुली चुनौती दी है उन्होंने कहा कि”लेफ्ट” करेगा “राइट”! तुम मकान तोड़ोगे,हम हाथ पैर तोड़ेंगे! नालंदा में CPI नेता मोहन प्रसाद ने सीओ को खुले आम धमकी दी। कहा गरीबों का मकान तोड़ने आए तो हाथ पैर तोड़ देंगे। नालंदा में जहरीली शराब से हुई मौत के बाद जिला प्रशासन ने पहाड़ी पर बने अवैध मकान तोड़ने का मुहिम चलाया है।

बाइट।मोहन प्रसाद सीपीआई नेता

Join us on:

Leave a Comment