ग्रामीण क्षेत्रों में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

काठीकुंड के हरिपुर एवं कालाझर गांव में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

काठीकुंड(दुमका)

काठीकुंड प्रखंड के हरिपुर एवं कालाझर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार दुमका के तत्वावधान में पेनल अधिवक्ता शमसाद अन्सारी के नेतृत्व में जिला सचिव विश्वनाथ भगत के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा गरीबों को दी जाने वाली सुविधाएं प्रदान हेतु सलाह दी गई,समाज से जुड़े कानूनों की जानकारी दी गई, जांब कार्ड, ई- श्रम कार्ड,आधार कार्ड, बनवाने की जानकारी दी गई। अधिवक्ता शमशाद अंसारी ने ग्रामीणों को घरेलू हिंसा, महिला उत्पीडन, डायन प्रतिषेध अधिनियम, राशनकार्ड, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, बुढ़ापा पेंशन आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। शिविर में पीएलवी प्रेम हांसदा समेत कई सदस्यों उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment