लगला पंचायत अन्तर्गत मेघुवा गांव के ग्राम प्रधान उमेश दास का निधन

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

लम्बे समय से गंभीर बीमारी लीवर कैंसर से जूझ रहे थे उमेश

जामा(दुमका)

जामा अंचल क्षेत्र के लगला पंचायत अन्तर्गत मेघुवा गांव के ग्राम प्रधान उमेश दास का रविवार को निधन हो गया।
वे करीब 48 वर्ष के थे और लंबे समय से बीमार चल रहे थे।वे गम्भीर बीमारी लीवर कैंसर से पीड़ित थे। काफी दिनों से सिंउड़ी, वर्धमान के निजी नर्सिंग होम इलाज चल रहा था| तबियत बिगड़ जाने से शनिवार देर शाम फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में ईलाज के दौरान उन्होंने अंतिम साँस ली।

उन्होंने अपने पीछे एक पुत्र तीन पुत्री एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गये।

Join us on:

Leave a Comment