धीरज शर्मा की रिपोर्ट
लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने 15 फरवरी को नीतीश सरकार के खिलाफ पटना में आयोजित विरोध प्रदर्शन की दी जानकारी!
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अमर सिंह कुशवाहा ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बिहार सरकार के उदासीन रवैया के खिलाफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है , नाथनगर विधानसभा से लोजपा के पूर्व प्रत्याशी अमर सिंह कुशवाहा ने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार सिर्फ जनता को गुमराह करने का काम कर रही है, ना तो बेरोजगारी मिटाने में सफल हुई, और ना ही शराबबंदी कानून पूर्णरूपेण सफल हो पाया, पूरा प्रशासनिक महकमा शराब तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ने में अपना पूरा ताकत झोंक रखी है, जिसके चलते अपराध का ग्राफ चरम सीमा पर है, इस दौरान लोजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि आज वर्तमान सरकार के विरुद्ध प्रेसवार्ता में लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर बिहार सरकार के उदासीन रवैया के खिलाफ लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ता सभी जिलों से पहुंचकर 15 फरवरी को विरोध प्रदर्शन करेंगे, इस दौरान अमर कुशवाहा ने भागलपुर जिले से अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं को पटना में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने की अपील भी की, प्रेस वार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष सप्तऋषि पांडे, परमजीत कुमार, सौरभ तिवारी ,प्रशांत पासवान ,राजकुमार पासवान, आलोक रंजन के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




