नवादा:- अवैध नर्सिंग होम पर छापा, किया गया सील!

SHARE:

:- अनिल शर्मा की रिपोर्ट

हिसुआ में अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम में मेडिकल टीम का छापा, नर्सिंग होम किए गए सील


नवादा : नवादा जिले के नरहट रोड हिसुआ स्थित अवैध रूप से संचालित सरिता नर्सिंग होम नामक क्लीनिक में छापेमारी कर उसे सिंह कर दिया गया है । नवादा के डॉ. बीबी सिंह ने कहा कि आज सुबह हीं हमलोगों को सूचना मिली थी हिसुआ में अवैध रूप से नर्सिंग होम संचालित है जहां विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन आदि किए जाते हैं । उन्होंने कहा कि सुबह जब कुछ स्थानीय लोगों से जानकारी मिली तो हिसुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी के साथ हम नर्सिंग होम में छापेमारी कर पाया कि यहां सभी तरह का मेडिकल उपकरण मौजूद था । यहां बगैर कोई लाईसेंस के अवैध रूप से ऑपरेशन आदि कार्य संचालित था । जिसको लेकर हमलोगों से नर्सिंग होम को सील कर दिया है और विभागीय कानूनी कार्य किए जाएंगे । उन्होंने कहा यहां के संचालक एवं डॉक्टर तथा नर्स कोई नहीं था, भनक लगते हीं क्लीनिक छोड़कर वे लोग फरार हो गए । बताया जाता है कि यह नर्सिंग होम संतोष कुमार वर्मा द्वारा संचालन किया जा रहा था ।

बाईट : डॉ. बीबी सिंह,नवादा

Join us on:

Leave a Comment