ऋषिकेश की रिपोर्ट
एक बार फिर से नालंदा जिले में दिन की शुरुआत गोलीबारी से शुरू होने लगा है। ताजा मामला गोकुलपुर थाना क्षेत्र इलाके के बजरंगी मोड़ की है, जहां अहले सुबह अपराधियों ने घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकले अधेड़ चंद्रशेखर प्रसाद की गोली मारकर हत्या कर दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से थोड़ी देर के लिए पूरा इलाका गूंज उठा। मृतक के परिजनों ने बताया कि चंद्रशेखर प्रसाद की हत्या थाना और उनके घर से महज 500 मीटर की दूरी बजरंगी मोड़ पर किया गया है। पुलिस ने बिना परिवार वालों को सूचना दिए हुए ही शवको घटनास्थल से पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाने का काम किए हैं। इस घटना के बाद गोकुलपुर थानाध्यक्ष के ऊपर ही परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या करवाने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना किन कारणों से हुई इसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी बिहार शरीफ सदर अस्पताल पहुंचकर घटना की पूरी जानकारी ली। सदर डीएसपी ने बताया कि घटना की पूरी जांच की जा रही है। फिलहाल डीएसपी द्वारा घटनास्थल का बारीकी से जांच किया जा रहा है । मौके पर से पुलिस को 5 खोखा भी बरामद हुआ है। वहीं पुलिस की फिलहाल मामले से साफ-साफ बोलने से परहेज कर रही है।
बाइट।मृतक के रिश्तेदार
बाइट।डॉ सिबली नोमानी सदर डीएसपी




