प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर अपराधियों ने किया हत्या
बेगुसराय बिहार
बेगूसराय में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर अपराधियों ने हत्या कर शव को एनएच किनारे फेंक दिया गया। दरअसल नगर थाना पुलिस ने आज जेल गेट के निकट एनएच 31 किनारे से एक 38 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। शुरुआती जांच में युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शव की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन युवक के जेब से मिले पैन कार्ड और आई कार्ड में युवक का नाम बमबम कुमार सिंह गांव नयाटोल बिशनपुर थाना बेगूसराय अंकित है। फिलहाल पुलिस पैन कार्ड पर मिले पता पर युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा है। पुलिस युवक की पहचान कराने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार युवक कौन है उसकी इतनी बेरहमी से हत्या किसने और क्यों की है।




