अगलगी की घटना से बचाव के लिये जागरूकता रथ रवाना!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगुसराय बिहार

बेगूसराय समाहरणालय परिसर से गर्मी में आग लगी की घटना से बचाव और जागरूकता को लेकर दो जागरूकता रथ को रवाना किया गया। डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । रह रथ 10 दिनों में जिले के 18 प्रखंडों में घूम-घूम कर लोगों को जागरूक करेगी। डीएम ने बताया कि गर्मी का मौसम शुरू होने वाला है ऐसे में आग लगी की घटना के प्रति लोगों में जागरूकता को लेकर यह रथ रवाना किया गया है। इसके माध्यम से लोगों को जागरूक करेगी कि गर्मी के मौसम में किस तरह से आग लगी की घटना से बचा जा सकता है। पिछले कुछ वर्षों में देखा गया है कि जागरूकता की वजह से आग लगी की घटना में कमी आई है लेकिन और लोगों को जागरूक करना है ताकि अगलगी की घटनाओं से बचाव हो सके। लोगों से अपील किया कि खाना सुबह शाम बनाने के बाद आग को अच्छे तरीके से बुझा ले दोपहर में खाना बनाने से बचें ताकि अगलगी की घटना से बचा जा सकें।
बाईट- अरविंद कुमार वर्मा डीएम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें