शंखनाद ब्यूरो दुमका
डीएमओ के आवेदन पर दस नामजद के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, प्रशासन की कारवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप
स्थानीय महिलाओं ने किया कारवाई का विरोध, कहा हमारी रोजमर्रा की जिंदगी और रोजगार यही
शिकारीपाड़ा(दुमका)
जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में शुक्रवार को शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नव पहाड़ मौजा में चल रही पत्थर की अवैध खदानों में मिट्टी भरकर उन्हें बंद करने का कार्य किया गया|आज लगभग एक दर्जन कोयला खदानों को डोजरिंग कर बंद किया गया है|आज अवैध उत्खनन पर लगाम लगाने गई जिला प्रशासन की टीम को शुरुआती दौर में ही स्थानीय महिलाओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा| कुछ महिलाएं जेसीबी मशीन के अगले भाग में आकर बैठ गई|महिलाएं चिल्ला चिल्ला कर कह रही थी साहब जब हम लोग पैसा देते हैं तब इसे नष्ट करने की क्या जरूरत है|आप लोग दोनों काम मत करिए अगर पैसा लेते हैं तो हमें अवैध खदान चलाने की छूट दीजिए|महिलाओं ने कहा कि साहब हमारी रोजमर्रा की जिंदगी इसी से चलती है हमारे पेट पर लात मत मारिए| महिला पुलिस द्वारा महिलाओं को वहां से हटाया गया ।प्रशासन खदान के निकट मौजूद कोयला को भी जब्त नहीं कर पाया| लगभग दो ट्रक कोयला दो तीन जगहों पर जमा करके रखा हुआ था| कोयला की जब्ती क्यों नहीं की गई इस पर कोई भी अधिकारी बोलने के लिए तैयार नहीं है। 2021 से इस मौजा में चल रही कोयला की अवैध खदानों पर प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी| यह पहला मौका है जब प्रशासन द्वारा अवैध कारोबार पर डोजर चलाया गया| मौके पर जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा, कार्यपालक दंडाधिकारी चरणजीत सिंह, अंचलाधिकारी राजू कमल, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी नवल किशोर सिंह के साथ जिला पुलिस बल के जवान महिला पुलिस एवं एसएसबी के जवान मौजूद रहे| जिला खनन पदाधिकारी ने 10 नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध शिकारीपाड़ा थाना में मामला दर्ज कराया है|जिसमें ललका मियां अंगूर मियां रहमान अंसारी शंभू मुर्मू मंजूर अंसारी शेखावत मियां हारून मियां अनार उल अंसारी कश मुद्दीन मियां सलामी अंसारी का नाम शामिल हैl




