ब्यूरो रिपोर्ट
शिकारीपाड़ा(दुमका)
जिला खनन टास्क फोर्स के पदेन सचिव कृष्ण कुमार किस्कू एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में शिकारीपाड़ा के नौ पहाड़ में चल रही कोयला की अवैध खदानों को डोजरिंग कर ध्वस्त किया जा रहा है| प्राप्त जानकारी के अनुसार आज भारी संख्या में पुलिस बल के साथ नौ पहाड़ की अवैध कोयला खदानों पर प्रशासन द्वारा कड़ी और बड़ी कार्रवाई की जा रही है| मौके पर जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा अंसारी एवम जिला के साथ साथ शिकारीपाड़ा के कई पधाधिकारी, एवम भारी संख्या मे पुलिस बल मौजूद है|जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है|




