शोभाराम पण्डा की रिपोर्ट
बासुकीनाथ (दुमका)
शुक्रवार माघ शुक्लपक्ष दशमी तिथि को लेकर बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार मे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने अपने अपने पुरोहितों से कई धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराया। माघ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि होने के कारण फौजदारी दरबार मे बाहर से आये श्रद्धालुओं द्वारा अपने बच्चों के यज्ञोपवीत एवं मुंडन संस्कार कराने को लेकर दिन भर मन्दिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही । मन्दिर प्रबंधन के बेहतर व्यवस्था से आगन्तुक श्रद्धालुओं को बाबा मंदिर के गर्भगृह में जलार्पण में कोई परेशानी नहीं हुई । शुक्रवार को दिनभर बाबा बासुकीनाथ के फौजदारी दरबार मे श्रद्धा,भक्ति एवं आस्था की त्रिवेणी की लहरें उमड़ती रही।




