समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि

SHARE:

चंचल गिरी की रिपोर्ट

कुंडहित(जामताड़ा)

शुक्रवार को कुंडहित मंडल अंतर्गत कुंडहित मुख्यालय में श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को मंडल अध्यक्ष सजल दास के अध्यक्षता में समर्पण दिवस के रूप में भाजपाइयों ने मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए निधि समर्पण किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल उपस्थित हुए। मौके पर पूर्व मंत्री सत्यानन्द झा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक महान व्यक्तित्व का पर्यायी एकात्म मानववाद के प्रणेता थे, जिनका प्रारंभिक जीवन संघर्षपूर्ण था लेकिन अनेक कठिनाइयों के बावजूद भी उन्होंने अपने आत्मा को देश और राष्ट्र के प्रति समर्पित कर एकात्म मानववाद का सिद्धांत पर चलकर देश की राजनीति में एक अलग ही ज्योति और ऊर्जा संचारित कर राष्ट्र को विश्व के पटल पर प्रथम पंक्ति पर स्थापित करने के निमित्त अपना अमूल्य योगदान दिया। उन्होंने अपना जीवन संघ की प्रेरणा से राष्ट्र सेवा में लगा कर सेवा भाव से कार्य करते हुए अपने अहम योगदान भारतीय राजनीति में दिए। आज जो भारतीय जनता पार्टी का पंच निष्ठा और सिद्धांत है जिससे प्ररित होकर भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित पर कार्य कर रही है यह पंडित जी की ही बताए हुए मार्ग हैं। मौके पर अनूप यादव, कुंदन गोस्वामी, हरि साधन मंडल, राजू राय, विश्वरूप चौधरी, मृत्युंजय मंडल, राधेश्याम घोष, सपन गोराई, विकास भारती, सुकेन मंडल आदि उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें