ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर मनाई खुशी, कैबिनेट के फैसले से शिक्षकों में उत्साह
जामा(दुमका)
कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कार्यरत अंशकालिक शिक्षकों के वेतन में 20% की वृद्धि का झारखंड सरकार के कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिये जाने पर शुक्रवार को अंशकालिक शिक्षकों ने स्वागत किया है|अंशकालिक शिक्षकों के वेतन में 20% की वृद्धि के इस फैसले से शिक्षकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।
जानकारी के अनुसार राज्य के 203 कस्तूरबा विद्यालय एवं 57 झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय में कार्यरत अंशकालिक शिक्षको द्वारा वेतन में बृद्धि करने की मांग की जा रही थी ।राज्य सरकार ने संघ को अश्वासन दिया था जो अब धीरे धीरे पूरा किया जा रहा है।
जिला सचिव नितेश मिश्रा ने बताया कि कस्तूरबा विद्यालय के अंशकालिक शिक्षकों की आर्थिक स्थिति बहुत ही दयनीय हो गई थी और लगातार संघ की ओर से सरकार को आवेदन के साथ गुहार लगाई जा रही थी। सरकार के इस फैसले से सभी शिक्षकों में उत्साह का माहौल बना हुआ है।
मौके पर जिलाध्यक्ष निवृत्ति पारिजात,उपाध्यक्ष वनश्री, कोषाध्यक्ष राजेश मंडल, सलाहकार मीना सोरेन, प्रवक्ता रंजुला कुमारी के अलावे शिक्षक सुनीता मंडल, महेश रस्तोगी, आशिया हसन, रूबी खातून, मधु मुर्मू, संजीव रजक, शिवदास मंडल मौजूद थे।




