टीबी मरीजों की जांच हेतु डिजिटल एक्स रे मशीन का उद्घाटन

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

मेडिकेशन इवेंट और मॉनिटर रिमाइंडर बॉक्स के माध्यम से मरीजों की दवा के ख़ुराक पर रहेगी निगरानी

साहिबगंज

आज जिले में टीबी उन्मूलन को नई दिशा देने हेतु सदर अस्पताल साहिबगंज में डिजिटल एक्स रे मशीन स्थापित की गई है, जिसका उद्घाटन उपायुक्त रामनिवास यादव द्वारा सिविल सर्जन डॉ अरविंद कुमार, यक्ष्मा पदाधिकारी थॉमस मुर्मू, डॉ मोहन पासवान एवं अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति में किया गया। सदर अस्पताल में टीबी मरीजों की जांच हेतु आज से डिजिटल एक्स रे मशीन सुचारू रूप से स्थापित हो चुकी है जहां चिकित्सकों द्वारा जांच को लिखे गए रोगियों का जांच की जाएगी। इसी क्रम में उपायुक्त ने एक्स रे सेंटर का निरीक्षण करते हुए अपनी भी जांच करायी।
उपायुक्त ने संबंधित लैब टेक्नीशियन से एक्स रे मशीन द्वारा जांच की पूरी प्रक्रिया जानी।
इस दौरान उपायुक्त को (टीबी) की दवा लेने से मरीज़ नहीं चूके इसके लिए दवा का डिब्बा – मेडिकेशन इवेंट और मॉनिटर रिमाइंडर (एमईआरएम) के विषय मे बताया गया। यह हर दिन बज कर मरीजों को अलार्म के माध्यम से गोलियां लेने के लिए बताएगा ताकि मरीज अपनी दवा ना भूले और समय पर लेते रहे।
ज्ञात हो कि जिले में टीबी रोगियों की पहचान हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसमें टीबी के रोगियों की पहचान कर उनका उपचार किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment