बिना वैध कागजात परिवहन कर रहे 26 ओवरलोड वाहन जब्त

SHARE:

ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद

एमभीआई अभय कुमार के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाकर दबोचे गए सभी वाहन

जामा(दुमका)

जामा थाना क्षेत्र के दुमका पालोजोरी बायपास मार्ग पर कमार दुधानी एवं फुटानी चौक के समीप एमभीआई दुमका अभय कुमार ने अंचलाधिकारी जामा आशीष कुमार मंडल एवं थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के सहयोग से वाहन जांच अभियान चलाकर ओवरलोड एवं बिना कागजात के चल रहे 26 वाहनों को शुक्रवार को धर दबोचा।

जप्त किया गया वाहनों में कई वाहनों में ट्रांसपोर्ट का सामान लोड है वहीं कई वाहनों में गिट्टी बालू सीमेंट सहित अन्य प्रकार की सामग्री लदा हुआ है।

मामले को लेकर जामा थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोटरयान निरीक्षक अभय कुमार के नेतृत्व में सघन रूप से वाहन जांच अभियान चलाया गया।
जिसमें जांच के दौरान 26 वाहनों को पकड़ा गया जिसमें कुछ वाहनों में ओवरलोड एवं कुछ वाहन चालकों के पास वैध कागजात नहीं पाए जाने के कारण वाहनों को जप्त कर जामा थाना में सुरक्षित रखा गया है। जिसके बाद संबंधित वाहनों की जांच की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment