ऋषिकेश की रिपोर्ट
हौसले की उड़ान न्यूज नालंदा
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को हौसले की उड़ान दे रहे हैं यूके के मिस्टर लुक । कैंसर पीड़ित होने के बावजूद पिछले 2 वर्षों से यह साइकिल के द्वारा पूरे विश्व का भ्रमण कर रहे हैं । इसी कड़ी में लुक नालंदा पहुंचे जहां उन्होंने प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष का अवलोकन कर यहां के प्राचीन इतिहास के बारे में जानकारी ली । हम आपको बता दे मिस्टर लुक पिछले 2 वर्षों से साइकिल के द्वारा 27 देशों का भ्रमण कर चुके हैं ।अब कोलकाता होते हुए चाइना की राजधानी बीजिंग जाएंगे ।दरअसल 24 वर्ष की उम्र में ही मिस्टर लुक को कैंसर हो गया था उसके बाद वे अपने जीवन के बाकी समाज कैंसर पीड़ितों के लिए समर्पित कर दिया ।मिस्टर लुक न केवल कैंसर पीड़ितों के हौसले बुलंद कर रहे हैं बल्कि उनके लिए फंडरेजिंग भी कर रहे हैं ।इस फंड को वह कैंसर हॉस्पिटल को दान करेंगे।
बाइट-मिस्टर लुक
बाइट-गाइड
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




