सोनी पांडेय
दरभंगा
घर वालो ने किया विरोध, अपराधी ने घर मे रह रहे लोगो को जिंदा जलाने का किया कोशिश, घर के कुछ हिस्से में लगाई आग, आग लगने से घर के 3 सदस्य झुलसे जिसमे एक है गर्भवती महिला , पूरी घटना CCTV में हुई कैद, मौके पर पहुचे खुद SDPO , घटना का किया पुष्टि, घायल दो लोगो का चल रहा DMCH में इलाज़, अपराधी JCV छोड़ मौके से फरार ,
दरभंगा शहर के बीचों बीच नगर थाना इलाके के ज़ी एम रोड में एक हैरान करने वाले घटना देर शाम देखने को मिली जहा कुछ नकाबपोश अपराधी एक विवादित जमीन को रात के अंधेरे में जबरन कब्जा करने जेसीबी मशीन के साथ पहुचे तब घर के अंदर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया लेकिन अपराधी घरवालों के साथ मारपीट करते जबरन घर के अंदर प्रवेश कर गया और घर का कुछ हिस्सा जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त भी कर दिया लेकिन घरवालों ने हार नहीं मानी जमनीं कब्जा करने वाले लोगो का विरोध लगातार करते रहे ऐसे में अचानक अपराधी ने घर के कुछ हिस्से में आग लगा कर पूरे परिवार को जिंदा जलाने का भी प्रयास किया और मौके से फरार होगये । पूरी घटना वहा लगे cctv कैमरे में भी कैद होगया । आश्चर्य की बात यह है कि ये सभी जमीन माफिया एक दिन पहले यानी 9 फरवरी को भी रात के अंधेरे में जेसीबी मशीन के साथ मकान कब्जा करने पहुचे थे लेकिन तब भी घरवालों ने इसका विरोध किया था तब घरवालों के गुस्से को देखते अपराधी जेसीबी मशीन के साथ वहा से फरार हो गया था
इसके बाद ही पीड़ित परिवार 9 तारीख के रात में हुए घटना को लेकर 10 तारीख को पुरे दिन लिखित सूचना थाने से लेकर एसएसपी तक को दी लेकिन पुलिस की सुस्ती का परिचय देते हाथ पर हाथ दे बैठ गई न तो पुलिस ने जेसीबी को खोजा न ही अपराधियो कि भी खोज करने में कोई दिलचस्पी दिखाई नतीजतन जमीन माफिया का मनोबल और बढ़ गया और आज शहर के अंदर ऐसी दुस्साहस करने का प्रयास किया ।और घर में रह रहे संजय कुमार और गर्भवती महिला पिंकी कुमारी बुरी तरह झुलस गई वही पिंकी का हाथ झुलस गया।
जिंदा जलाने की घटना के बाद पुलिस की नींद खुली तो दरभंग के SDPO कृष्ण नंदन कुमार खुद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुचे और पूरे मामले की जाँच सुरु की ।
घटना की पुष्टि करते हुए SDPO कृष्ण नंदन कुमार ने बताया कि नगर थाना इलाके में संजय झा जी के मकान को कुछ लोग जबरन कब्जा करने पहुचे थे इसी में यह घटना हुई है उन्होंने बताया कि जमीन पर कुछ विवाद है मामला अदालत में है पूरा मामला है ऐसे में पीड़ित परिवार का आरोप है कि शिव कुमार झा इस जमीन को जबरन कब्जा करना चाहते है । उन्होंने यह बात भी कही की शिव कुमार झा के पास भी जमीन के फेवर में कोई आदेश नहीं आया है गलत तरीके से जमीन जबरन कब्जा करने का यह काम हुआ है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है वही उन्होंने घटना में दो लोगो के घायल होने की बात भी कबूली जिनका इलाज़ दरभंगा के सरकारी अस्पताल DMCH में चल रहा है ।
वही पूरे घटना पर पीड़ित परिवार के निकी कुमारी ने शिव कुमार झा पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनसे गलत तरीके से कुछ कागजात बना कर उनकी जमीन को जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे है जबकि मामला अभी अदालत में चल रहा है आज नकाबपोश अपराधी जेसीबी मशीन के साथ पहुचे घर को क्षतिग्रस्त किया विरोध करने पर मारपीट भी की और घर मे भी आग लगा दिया आगलाग्ने से उनके घर के तीन लोग झुलाश भी गए है। गर्भवती महिला पिंकी और उसके भाई संजय बुरी तरह झुलस गए है जिनका इलाज़ DMCH में चल रहा है ।
बाइट
1,निकी कुमारी,पीड़ित
2,कृष्ण नंदन कुमार,SDPO सदर




