नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा के गोनवां निवासी एक व्यक्ति ने पड़ोसी के खिलाफ थाने में दिया लिखित आवेदन , कहा पुत्री से जबरदस्ती शादी हमें मुझे दिया जा रहा धमकी
नवादा : नवादा जिले के गोनवां निवासी शंकर साव नामक एक व्यक्ति ने अपने हीं पड़ोसी के खिलाफ नगर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई का मांग किया है । उन्होंने थाने में आवेदन देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की पूजा कुमारी की शादी लक्खीसराय निवासी ललन साव का पुत्र जितेंद्र कुमार से तय किया था । विगत 12 दिसंबर 2021 को शादी था, लेकिन पड़ोसी रोहित कुमार मेरे घर से खींचकर बेटी को ले गया तथा उसके मांग में सिंदूर दे दिया , तब से वह उसे रखे हुए है । शंकर साव ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि रोहित एवं उनका परिवार दबंग प्रवृत्ति है । रोज शराब के नशे में मेरे घर पर आकर जान से मारने की धमकी देता है और मुझे पिस्तौल दिखाकर बार-बार गाली गलौज किया जाता है । उसने कहा रोहित कुमार के बड़ा भाई भी हत्या के जुर्म में जेल में बंद हैं । रोहित द्वारा दहेज में उनका जमीन अपने नाम करने का भी धमकी दिया जा रहा है । उसने अपनी पुत्री को रोहित के चंगुल से निकालने तथा जान-माल की रक्षा के लिए नगर थाने से गुहार लगाया है ।
वाईट : शंकर साव




