प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट
बेगूसराय बिहार
बेगूसराय में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या का आरोप परिजनों ने अपने मालिक पर लगाया है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के नावकोठी वार्ड नंबर 8 की है। बताया जाता है कि नावकोठी वार्ड नंबर 8 निवासी 55 वर्षीय राजो पंडित गांव में ही एक व्यक्ति के यहां काम करता था परिजनों का आरोप है कि मालिक के द्वारा ही मजदूर राजो पंडित की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना पर नावकोठी थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों ने बताया कि रात में वह अपने मालिक के यहां गया था जहां से अहले सुबह उसे घायल अवस्था में घर पर भेजा गया जब तक परिजन उसे इलाज के लिए ले जाते तब तक उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पर परिजन शव को लेकर नावकोठी थाना पहुंचे जहां इसकी शिकायत पुलिस से की गई है । फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है कि मजदूर राजू पंडित की मौत कैसे हुई है।
बाईट- परिजन




