नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट
नवादा के बभनौली ग्राम की घटना
नवादा : नवादा जिले के नारदीगंज थानाक्षेत्र अन्तर्गत बभनौली ग्राम में रास्ता विवाद को लेकर जमकर चले लाठी- डंडे एवं ईंट पत्थर । इस दरम्यान एक महिला की मौत घटनास्थल हो गया । जिसे पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया है । मृतक के ने बताया कि एक माह से रास्ता को लेकर विवाद चल रहा था आज गांव के हीं दबंग लोगों ने लाठी- डंडे एवं ईंट पत्थर से पिटाई कर मेरी मां की हत्या कर दिया गया है । मृतक का नाम बच्ची देवी पति कृष्णा यादव बताया जा रहा है । वहीं इस घटना में मृतक के पुत्र ने कहा कि गांव के हीं गोकुल यादव, मंटू यादव, नंदलाल यादव , गोरे यादव, जीतेंद्र यादव छोटू यादव, बड़े यादव एवं अखिलेश यादव ने इस घटना का अंजाम दिया है । पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा है । इस बाबत किसी की गिरफ्तारी नहीं है । पुलिस कार्रवाई में जुटी है ।




