असामाजिक तत्वों ने किया तीन सवारी बसो पर पथराव,दो घायल

SHARE:

शंखनाद ब्यूरो दुमका

दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग पर असामाजिक तत्वों ने किया तीन सवारी बसो पर पथराव,दो घायल

साहेबगंज से रांची जाने के दौरान सिल्की,सानिया, एवं रग्बी बस पर किया गया पथराव

काठीकुंड(दुमका)

गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग पर कुरुम्बा मोड़ के समीप मंगलवार की देर असामाजिक तत्वों ने रात्रि बस पर पथराव किया है, जिसमें साहेबगंज तालझरी की नाजबून निशा और सिल्की बस के चालक घायल हो गए। प्रशासन ने घायल नाजबून निशा को गोपीकांदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्रशासन को घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़ एवं साहेबगंज से रांची जाने के दौरान सिल्की बस, सानिया बस, रग्बी बस, पर पथराव किया गया है। गोपीकांदर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच में जूटी है। अभी तक किसी आरोपी की शिनाख्त नहीं हुई है। असामाजिक तत्वों के द्वारा पथराव किए जाने से बस से सफर करने वालों के बीच भय ब्याप्त है। बस के खलासी का कहना है कि,प्रत्येक दिन हम लोग रात्रि में यात्रीयो को लेकर रांची जाते हैं, ऐसे में असामाजिक तत्वों के द्वारा बस पर पथराव करने से यात्रियों में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
गोपीकांदर थाना प्रभारी बिलकन बागे ने बताया कि जांच चल रही है।

Join us on:

Leave a Comment