जविप्र दुकानदार पर भ्रष्टाचार का आरोप

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

जविप्र दुकानदार पर प्रति राशनकार्ड 2 से 5 केजी अनाज कम देने एवं तीन माह से किरोसीन तेल नही देने का आरोप

लाभुको ने उपायुक्त एवं बीडीओ को आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

रामगढ़(दुमका)

प्रखंड क्षेत्र के बडीरणबहियार पंचायत अन्तर्गत धोबनी गांव के जविप्र दुकानदार हरकिशन साह पर पीएच एवं अंत्योदय कार्डधारियो ने प्रति राशनकार्ड दो से पांच किलोग्राम अनाज कम देने के साथ अनाज की कालाबाजारी करने तथा विगत तीन माह से किरोसीन तेल वितरण नही करने का आरोप लगाया है|आज दर्जनों कार्डधारियो ने रामगढ़ बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा तथा दुमका डीसी रवि शंकर शुक्ला को डीलर के विरुद्ध आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है|लाभुक नसीम शेख ,पूना देवी,रेहान शेख ,मंगल मुर्मु,टुनका मूर्मू समेत दर्जनों कार्डधारियो ने आवेदन देकर बताया कि डीलर द्वारा प्रति कार्ड दो से पांच किलोग्राम अनाज कम दिया जाता है तथा तीन माह से किरोसीन तेल नही दिया जा रहा है|जब हम लोगों ने विरोध किया तो डीलर हरिशंकर साह ने धमकी देते हुए कहा कि जो करना है कर लो|
मामले में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि डीलर के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है| जल्द ही डीलर को निलंबित कर दिया जायेगा|

Join us on:

Leave a Comment