भाई-बहन की जोड़ी को मिला यूट्यूब की ओर से गोल्डन प्ले बटन अवार्ड

SHARE:

ललित कुमार पाल की रिपोर्ट

शिकारीपाड़ा प्रखंंड के रहने वाले सुभाजित पाल और रिया कुमारी को पहले भी मिल चुका है सिल्वर प्ले बटन अवार्ड

शिकारीपाड़ा(दुमका)

शिकारीपाड़ा के सुभाजित पाल और रिया कुमारी को यूट्यूब की ओर से 1 मिलीयन सब्सक्राइबर्स पूरा होने पर गोल्डन प्ले बटन अवार्ड मिला है| बताते चलें कि सुभाजित पाल और रिया कुमारी दोनों सगे भाई-बहन हैं|इनके पिता का नाम राजेन्द्र पाल एवं माता का नाम राखी देवी है|दोनों भाई बहन के द्वारा एक यूट्यूब चैनल चलाया जा रहा है जिसका नाम फैक्ट यूनिवर्स है| जिसमें विभिन्न प्रकार की जानकारी रोचक तत्व आदि के बारे में शॉर्ट वीडियो बनाकर अपलोड किया जाता है |वीडियो बनाने में सुभाजित पाल मेहनत करते हैं और वीडियो में रिया कुमारी अपनी आवाज देती है| लगभग 10 महीने के सफर में पहले सिल्वर प्ले बटन इसके बाद गोल्डन प्ले बटन मिला है|यदि बात करें दोनों भाई-बहन की निजी जिंदगी के बारे में तो रिया कुमारी कक्षा 10 की छात्रा है वही सुभोजीत पाल ने इसी वर्ष 12 वीं की परीक्षा पास की है और एक साधारण परिवार से संबंध रखते हैं| इस बारे में जब दोनों भाई बहन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि लॉक डाउन के समय हमने कुछ करने के बारे मे सोचा और हमने लॉकडाउन के समय फैक्ट यूनिवर्स नाम की एक यूट्यूब चैनल बनाई और उसमें लगातार वीडियो बनाकर अपलोड करते गये|आज उसी परिश्रम का नतीजा है कि यूट्यूब की ओर से गोल्डन प्ले बटन अवार्ड मिला है|इनके पिता , माता एवं रिश्तेदारों समेत परिचितों ने इसे जिला के लिए बड़ी उपलब्धि बताया है, कहा कि दोनों भाई बहन ने शिकारीपाड़ा प्रखंंड के साथ साथ दुमका जिला एवं राज्य का नाम रौशन किया है|

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें