ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
निजी वाहन से छिनतई मामले के उद्भेदन हेतु एसडीपीओ नूर मुस्तफा ने किया घटनास्थल का मुआयना
कहा जल्द ही कर लिया जाएगा मामले का खुलासा
शिकारीपाड़ा(दुमका)
दुमका रामपुरहाट राष्ट्रीय उच्च पथ के काजलादाहा मोड़ के निकट सोमवार की रात मुख्य पथ पर खजूर का पेड़ रखकर एक निजी वाहन से घर लौट रहे वाहन मालिक एवं उनके दोस्त से छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया था| मामले में शिकारीपाड़ा पुलिस ने पीड़ित राजू सोरेन के बयान पर 10 12 अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध लूटपाट करने का मामला दर्ज कर जांच कर शुरू कर दी है| आज बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नूर मुस्तफा ने दल बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया है| उन्होंने बताया कि जल्द ही कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा। पीड़ित राजू सोरेन दुमका दुधानी में एक भाड़े के घर में रहते हैं और वह संथाली गायक है| 7 फरवरी की रात पश्चिम बंगाल रामपुरहाट में कार्यक्रम कर चार चक्का वाहन से वापस घर लौट रहे थे, तभी कजला दहा मोड़ के निकट मुख्य पथ पर पेड़ देखकर रुके| तभी 10-12 व्यक्तियों ने आकर उनके साथ मारपीट कर उनसे ₹9000 तथा उनके साथी से 1000 रुपया छीन लिया, जिसकी सूचना उन्होंने शिकारीपाड़ा पुलिस को दी| शिकारीपाड़ा पुलिस ने लूटपाट करने का कांड दर्ज करते हुए अनुसंधान कार्य शुरू कर दिया है।




