दर्जनों महिलाओं ने ग्रहण की आजसू की सदस्यता ली!

SHARE:

ललित कुमार पाल की रिपोर्ट

शिकारीपाड़ा (दुमका)

आज बुधवार को शिकारीपाड़ा के आजसू प्रखंड कार्यालय में प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार दे की अध्यक्षता में हुई|बैठक के मुख्य अतिथि दुमका जिला अध्यक्ष सुजीत मुर्मू, विशिष्ठ अतिथि राम रंजन उपस्थित हुए|बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के सिद्धांतों एवं महिलाओं के मान सम्मान तथा उनके दिए गए हक और उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखते हुए खुशी जाहिर की| अवसर पर दर्जनों महिलाओं ने आजसू पार्टी की सदस्यता ग्रहण की| आज मनीता श्रीवास्तव, प्रतिमा देवी, संध्या रानी, मालती देवी, रंजीत कुमार सहाय, गोपी सेन आदि ने आजसू का दामन थाम लिया|मौके पर जिला प्रधान सचिव राजीव गुप्ता ,जिला सचिव मनोज श्रीवास्तव ,कोषाध्यक्ष कुमार राज, संजय राय ,प्रकाश राय उपस्थित थे!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें