51 लाख की लागत से बनाई जा रही झालको लिफ्ट ऐरिगेशन सिचाई परियोजना दो वर्षो से लंबित

SHARE:

रामजी साह की रिपोर्ट

सिंचाई हेतु बनाईं जा रही योजना को अधूरा छोड़ देने से किसान आक्रोशित

रामगढ़(दुमका)

झालको दुमका द्वारा कांजो जरहरिया में जामाबंदी नं 12 प्लाट नंबर 84 में जरहरिया नदी के किनारे लाखो रुपये की लागत से सिचाई लिफ्ट परियोजना का कार्य किया जा रहा है| आधा काम होने के बाद दो बर्षो से निर्माण कार्य बंद है| योजना बंद होने के कारण किसानो को सिचाई का लाभ नही मिल रहा है|उक्त योजना की प्राक्कलित राशि 51 लाख है| योजना अन्तर्गत मशीन हाउस ,नदी में कूप तथा सप्लाई पाईप बिछाने के अलावा कांजो हरिजन टोला से जरहरिया तक बिजली का कनेक्शन दिया जाना है| बताते चलें कि लगभग दो वर्षों से कूप तथा मशीन हाउस का निर्माण कार्य अधुरा छोड़ दिया गया है| अन्य काम भी अधुरा पंडा हुआ है|.
मामले में झालको के प्रबंध निदेशक भूतनाथ रजक ने बताया कि मार्च 22 तक काम चालू कराया जायेगा|बहरहाल सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना को अधूरा छोड़ देने से किसानों में आक्रोश है|

Join us on:

Leave a Comment