रामजी साह की रिपोर्ट
रामगढ़(दुमका)
प्रखंड के बोडिया पंचायत अन्तर्गत बोडिया जोरिया एवं पतसर विद्यालय के पास वर्ष 2020/21 में गौरी देवी की जमीन पर सिंचाई कूप की स्वीकृति दी गई थी, लेकिन कूप का निर्माण नहीं कराया गया| सिर्फ सूचना पट्ट लगाकर राशि की निकासी कर ली गई|इस खबर को शनिवार को शंखनाद में प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था| बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने मामले में संज्ञान लेकर जांच टीम गठित कर दी है|ज्ञात हो कि उक्त निर्माण स्थल में सिर्फ योजना बोर्ड है लेकिन कूप गायब है यानी कुप का निर्माण नही हुआ है|कुप 3,97800 की राशि से बनाया जाना था, लेकिन सिर्फ सूचना बोर्ड लगाकर राशि का बंदरबांट कर लिया गया| मामले में रोजगार सेवक ने बताया कि उक्त योजना में 10 मजदूरों के नाम विगत 13/6/2020/21 को मात्र 27000 रुपये की निकासी की गई है| .मजे की बात यह है कि राशि निकासी के बाद भी एक रुपये का काम नही हुआ|
मामले में बीडीओ कमलेंद्र सिन्हा ने बताया कि इस मामले में जांच टीम गठित हो गई है|जांच के बाद ही आगे की कार्यवाही की जायेगी|




