रिपोर्ट :- रवि शंकर अमित!
बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र अंतर्गत बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन पर देर रात भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बिहारी बिगहा टोल प्लाजा से मोकामा की ओर करीब दो किलोमीटर आगे की है। जानकारी के अनुसार, कैमूर जिले से तीन युवक एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर पटना जा रहे थे। इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही हाइवा से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल की पहचान कैमूर जिले के नेयुरास गांव निवासी छोटू कुमार (25 वर्ष), पिता गुप्तेश्वर शर्मा के रूप में हुई है। उसे तत्काल बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार बाइक हाइवा के चक्का में फंस गई और दोनो मृतक भी चक्का के नीचे दब गए और काफी देर बाद मशक्कत करने के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। चुकी एनसीपीसी डंप से फ्लाई एश लोड कर हाइवा फोरलेन पर आती है और वहां हाइवा रात दिन लगा रहता है और आए दिन वहां सड़क हादसा हो रहा है।
वहीं मृतक की पहचान यूपी के गाजीपुर अंतर्गत दिलदार नगर थाना क्षेत्र निवासी बृजेश शर्मा (30) और दूसरा कैमूर जिला के खुदरा निवासी रौशन शर्मा (28) के तौर पर हुई है।
मृतक के भाई रितेश शर्मा ने बताया कि यह कैमूर जिला के खुदरा से पटना सामान लेने आ रहे थे मृतक बृजेश शर्मा का ससुराल कैमूर जिला में है और रौशन शर्मा रिश्ते में मौसी के लड़के हैं।
दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बाइट – स्थानीय



