फरवरी माह के अंत तक शत प्रतिशत धान अधिप्राप्ति करने का निर्देश

SHARE:

सचिन केजरीवाल की रिपोर्ट

वैसे क्षेत्र जहां धान की पैदावार अधिक हुई है वहां किसानों से मिलकर उनका रजिस्ट्रेशन करें – उपायुक्त

साहिबगंज

उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभागार में धान अधिप्राप्ति संबंधित कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि ज़िले के 21 लैम्प्स में कुल 4074 किसान जुड़े हैं। जिनके द्वारा 10221.39 क्विंटल धान की अधिप्राप्ति की गई है। बैठक के दौरान सभी 21 लैम्प्स से बारी बारी धान उठाव की समीक्षा की गई, जहां लैम्प्स वार रजिस्टर्ड किसानों की संख्या, कुल धान की पैदावार, किसानों को भेजे गए एसएमएस की जानकारी ली गयी। इस क्रम में उन्होंने धान अधिप्राप्ति के पश्चात एंट्री की समीक्षा की जहां सभी प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों से अभी तक हुए धान उठाव की जानकारी ली एवं तत्काल उन धानों को मील में देने का निर्देश दिया। इस बीच उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति के विरुद्ध किसानों को हुए भुगतान एवं एमएसपी की समीक्षा की। बैठक में उपायुक्त ने सम्बंधित कर्मियों को सभी रजिस्टर्ड किसान के घर जाकर उनसे धान प्राप्त करने एवं इससे संबंधित जानकारी लेने का निर्देश दिया। साथ ही किसान टर्न आउट को बढ़ाने एवं किसानों से मिल कर उन्हें लैंप्स में धान देने हेतु प्रेरित करने का निर्देश दिया। इसके अलावे उपायुक्त राम निवास यादव ने संबंधित पदाधिकारी से फ़रवरी माह के अंत तक शत प्रतिशत धान अधिप्राप्ति करने का निर्देश दिया।
बैठक के दौरान किसानों के रेजिस्ट्रेशन से संबंधित समीक्षा करते हुए वैसे क्षेत्र जहां धान की पैदावार ज़्यादा हुई है वहां किसानों से मिल कर उनका रेजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया।
जहां बताया गया कि कुल 141 नए किसानों द्वारा रेजिस्ट्रेशन हेतु आवेदन दिया गया है जिसमे से 90 किसानों का आवेदन स्वीकृत किया गया है जबकि बचे किसानों के स्वीकृति हेतु प्रक्रिया की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment