बाढ़:- अमेरिका में रह रहे NRI के बंद घर से लाखों की चोरी!

SHARE:

रिपोर्ट – रवि शंकर अमित!

बंद घर में चोरी, लाखों के सामान ले उड़े चोर, अमेरिका में रहता है पूरा परिवार

बाढ़ अनुमंडल के एनटीपीसी थाना क्षेत्र अंतर्गत परसावां गांव में बीती रात बंद घर में चोरों ने दरवाजा तोड़कर चोरी कर ली, चोरों ने लाखों रुपए के सामान ले उड़े। ग्रामीणों का कहना है कि घर से कीमती सामान और गहने और रुपए की चोरी हुई है। मकान मालिक मंगनी सिंह पूरे परिवार के साथ अमेरिका में रहते हैं। चोरों ने बंद का फायदा उठाते हुए चोरी कर ली। सुबह जब ग्रामीण उधर से गुजर रहे थे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है इसकी सूचना मकान मालिक और पुलिस को दी। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है. ग्रामीण पुलिस के गस्ती पर सवाल उठा रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस मुस्तैदी के साथ गस्ती करती तो इस प्रकार की घटना नहीं घटती। चोरी की इस घटना से ग्रामीणों में आतंक का माहौल है।
ग्रामीण सुनील कुमार ने बताया कि सुबह 7:00 वह इसी रास्ते से गुजर रहे थे तभी देखा कि दरवाजे का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने बताया कि घर से सोने के गहने, रुपए और कीमती सामान की चोरी हुई है।

बाइट – स्थानीय

Join us on: