ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
संयुक्त किसान मोर्चा के देश व्यापी आह्वान पर किसान सभा ने मनाया केंद्र सरकार के खिलाफ विश्वासघात दिवस
दुमका
आज सोमवार को झारखंड राज्य किसान सभा एआईकेएस द्वारा संयुक्त किसान मोर्चा के देश ब्यापी आह्वान पर दुमका में मोदी सरकार के किसानों से किए गए वादो को
पुरा नही करने पर विश्वासघात दिवस| ज्ञात हो कि मोदी सरकार ने एमएसपी कमेटी नहीं बनाया, 700 से ज्यादा किसान शहीद हुए उनके परिवार को अब तक मुआवजा नहीं दिया ना ही झूठे मुकदमे वापस लिए|गृह राज्य मंत्री के बेटे द्वारा गाड़ी से किसानों को रौंदा गया जिसमें गृह राज्य मंत्री अजय टेनी को मंत्री पद से हटाने की मांग, बिजली संशोधन बिल 2020 को खत्म करने आदि मांगों को लेकर मोदी सरकार ने वादा किया था उसे लागू करेंगे परंतु सरकार ने वादाखिलाफी की| इसी मांगों को लेकर आज पूरे देश में किसान संगठनों ने विश्वासघात दिवस मनाया| उक्त बातें किसान नेता कॉमरेड एहतेशाम अहमद ने विश्वासघात दिवस पर कहीं| आज के इस कार्यक्रम में किसान सभा के जिला मंत्री देवी सिंह पहाड़िया,आदिवासी अधिकार मंच के नेता कॉमरेड सुभाष हेंब्रम,कॉमरेड सनातन डेहरी, कॉमरेड जर्मन डेहरी, विमल हेंब्रम ,कॉमरेड विष्णु राणा, नीम धन तुरी, विष्णु देहरी आदि दर्जनों साथी उपस्थित थे|




