ब्यूरो रिपोर्ट शंखनाद
दुमका
आज सोमवार को पुलिस केन्द्र दुमका में समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त 9 पुलिस कर्मियों को भावभीनी विदाई दी गई| समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पुलिस अधीक्षक दुमका श्री अंबर लकड़ा ने सेवानिवृत्त सभी 9 पुलिस पदाधिकारियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया एवं उन सभी के उज्जवल भविष्य हेतु कामना करते हुए विदाई दी।
टेसलाल राम, पुलिस उपाधीक्षक एसआईआरबी 1 दुमका टेसलाल राम,पु0अ0नि0 छेदी खान पु0अ0नि0 विजय कुमार सिंह,
स0अ0नि0 गजेंद्र सिंह,
स0अ0नि0 रामनाथ महतो,
स0अ0नि0 बिंदु सिंह,हवलदार बनारसी राय, हवलदार नित्यानंद सिंह एवंहवलदार राजेंद्र पंजियारा को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई| कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक विजय कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जरमुंडी श्री उमेश कुमार सिंह एवं परिचारी प्रवर श्री प्रमोद कुमार अतिथि के रूप में शामिल हुए| सभी सेवानिवृत पुलिस पदाधिकारियों के यादों को ताजा करते हुए उनके साथ बिताए हुए पलों को सराहा।
उक्त समारोह का आयोजन मेंस एसोसिएशन एवं पुलिस एसोसिएशन दुमका के द्वारा किया गया| जिसमें मनोज मिश्रा, अरविंद द्विवेदी, राजकुमार सिंह, दीक्षित जी, अजीत कुमार सिंह, डेविड हांसदा, नवीन शुक्ला सनत बसकी, राहुल कुमार आदि शामिल हुए।




