बापू की पुण्यतिथि पर निकाली गई पदयात्रा, दिया देश सेवा का संदेश!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट

कांग्रेस इंटक के कार्यकर्ताओं ने रविवार को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में तिलकामांझी चौक पर आयोजित कार्यक्रम गांधी जी की पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा गया। साथ ही देश के मौजूदा हालात में गांधीजी के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान एकता,अहिंसा,देश सेवा का संदेश के लिए तिलकामांझी चौक से भीखनपुर त्रिमूर्ति चौक तक पदयात्रा निकाली गई। जहां गांधीजी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर समापन किया गया।पदयात्रा के दरम्यान महात्मा गांधी के पसंदीदा भजन वैष्णव जन के धून बज रहा था। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धा के सुमन अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने कहा कि गांधीजी ने देश के लिए जो किया वह सदियों तक याद रखेगा। उनके आदर्श अहिंसा की प्रेरणा, सत्य की ताकत ने अंग्रेजों को भी झुकने को मजबूर कर दिया। पदयात्रा का मूल्य उद्देश्य असहाय लोगों की सेवा व अहिंसा का समाज में स्थापित कर बापू की आत्मा को शांति देना है। पदयात्रा में अधिवक्ता शाहबाज खान,मनीष कुमार, बंटू तिवारी, मंटू यादव,सहदेव यादव, पीके यादव, संतोष कुमार,दयानंद यादव,दिलीप कुमार, विकास कुमार, अभिषेक कुमार,रामप्रवेश सिंह बाबूलाल चौहान, हरेंद्र सिंह,रामप्रवेश पोद्दार,राम लखन झा,विनीत कुमार शुक्ला,गौरी शंकर झा,राम नरेश यादव,राम गोपाल सिंह दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment