ऋषिकेश की रिपोर्ट
बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज में बीए का एडमिशन फॉर्म भरने के दौरान छात्र आपस में भिड़े जमकर हुई पिटाई
बिहार शरीफ के नालंदा कॉलेज में शनिवार को b.a. पार्ट वन और पार्ट 2 का एडमिशन का चालान भरने के दौरान छात्र आपस में भिड़ गए l जिसके कारण छात्रों के बीच जमकर पिटाई हुई यही नहीं पिटाई कर भाग रहे एक छात्र को पकड़कर लोगों ने डंडे से बेरहमी से पीट डाला l सूचना मिलते ही बिहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची मगर तब तक सभी छात्र फरार हो चुके थे l दरअसल b.a.पार्ट वन और पार्ट 2 का एडमिशन का चालान भरने के दौरान लंबी कतार हो गई थी जिसके कारण छात्र आपस में भिड़ गए थे ।




