ऋषिकेश संवाददाता नालंदा
नालंदा में सड़क पर माले कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन:1200 घरों के बाहर चिपकाया किया गया अतिक्रमण का नोटिस, विरोध कर रहे लोग
एंकर–नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके में 15 जनवरी के दिन जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद अवैध रूप से रह रहे पहाड़ी क्षेत्र पर लोगों के घर के बाहर जिला प्रशासन ने जमीन मकान संबंधित कागजात पेश करने का अल्टीमेटम दिया था। पहाड़ी क्षेत्र पर रह रहे 12 सौ लोगों के घर के बाहर नोटिस देकर 02 फरवरी तक उन्हें जमीन मकान संबंधित कागजात अंचलाधिकारी के कार्यालय में दिखाने की बात कही गई है। इसी विरोध में आज हजारों की संख्या में माले कार्यकर्ता और मोहल्ले वासी छोटी पहाड़ी से हुजूम माले के बैनर तले पैदल मार्च करते हुए जिला प्रशासन और बिहार सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला समाहरणालय पहुंचा। आंदोलनकारियों ने एक सुर में कहा कि जिला प्रशासन के द्वारा उन लोगों का दमन और उत्पीड़न किया जा रहा है। पूरे नालंदा जिले में 3 सालों के बाद इतना बड़ा प्रोटेस्ट देखा जा रहा है।
वहीं इस मामले में सदर एसडीओ कुमार अनुराग ने रैली में आए लोगों को संबोधन करते हुए बताया कि यह नोटिस सिर्फ इसलिए चिपकाया गया है ताकि जो लोग अवैध कार्यों में लिप्त हैं उनकी पहचान उजागर हो सके। किसी का घर नहीं तोड़ा जाएगा। अगर कोई बहला-फुसलाकर आपको यह बात बता रहा है तो उस पर जरा भी ध्यान ना दें।
स्लग–स्थानीय आंदोलनकारी
बाइट।कुमार अनुराग एसडीएम




