धीरज शर्मा की रिपोर्ट
भागलपुर के बाथ थाना क्षेत्र के नयागांव में आपसी विवाद के कारण श्राद्ध कर्म में शामिल होने पहुंचे एक युवक को गोली मारकर गम्भीर रूप से जख्मी कर दिया। गंभीर रुपय से घायल युवक को ग्रामीणों के सहयोग से स्थानीय क्लिक में ईलाज के लिए ले जाया गया, जहां गंभीर स्तिथि को देखते हुए डॉक्टर ने मायागंज रेफर कर दिया।वहीं ग्रामीणों ने बताया कि घायल युवक का नाम सोहन कुमार जिसकी उम्र 20 वर्ष है,पिता कृष्ण कुमार उर्फ मुन्ना सिंह हैं। आपसी विवाद होने पर सोहन कुमार को गोली लगी हैं।घटना स्थल पर थानाध्यक्ष मणिष कुमार दलबल के साथ पहुचकर घटना कि छानबीन करते हुए
दो लोगो सोनू उर्फ बेहला और अभिषेक कुमार को हिरासत में लिया है, जिससे घटना को लेकर पूछताछ चल रही हैं।




